क्या सुशांत का परिवार बोल रहा है झूठ? बीमारी के बारे में थी जानकारी- बहन और सुशांत की वॉट्सऐप चैट!
सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नए नए दावे और खुलासे हो रहे हैं। इन दिनों ऑडियो क्लिप से लेकर तमाम वाट्सऐप चैट भी सामने आ रही हैं जो इस केस को और भी गंभीर बनाती जा रही है। हाल में ही कुछ ऐसी वाट्सऐप चैट सामने आई है जो सुशांत के परिवार पर सवाल खड़े करते हैं। सुशांत की बहन प्रियंका की कुछ वाट्सऐप चैट मीडिया में सामने आई हैं। ये चैट इस बात की ओर इशारा करती हैं कि सुशांत की फैमिली को एक्टर की मानिसक हालत व इलाज के बारे में जानकारी थी। दरअसल अभी तक सुशांत का परिवार यही दावा करता आया है कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन व दवाईयों से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी।
मीडिया के मुताबिक, सुशांत और प्रियंका के बीच 8 जून को वॉट्सऐप पर बातचीत हुई थी। इस चैट के जरिए ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत के परिवार ने ही बिना डॉक्टर की सलाह पर सुशांत को कुछ दवा लेने की सलाह दी थी। मीडिया के मुताबिक, सुशांत की बहन ने नाश्ता करने के बाद लीबरियम नाम की दवा लेने के लिए कहा थ। इसके अलावा 10 एमजी की एक अन्य दवाई खाने के लिए भी कहा गया था। कहा जा रहा है कि सुशांत की बहन ने सुशांत को पैनिक अटैक के दौरान भी एक दवा खाने की सलाह दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











