सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उनके 5 साल के भांजे ने कहा ऐसा, बेहद दर्दनाक, बहन का खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। फिलहाल उनके पिता पटना से मुंबई आकर उनका अंतिम संस्कार कर चुके हैं। फैंस भी सुशांत की मौत से बेहर दुखी है। ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सभी से एक गुजारिश की है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अमेरिका में रहती हैं।
Recommended Video
ऐसे में एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया है कि सुशांत के जाने से उनके परिवार की दुनिया खत्म हो चुकी है। लेकिन वह सभी हिम्मत से काम लेकर आगे बढ़ रहे हैं। श्वेता ने एक पोस्ट शेयर किया है।जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत के 5 साल के भांजे यानी कि उनके बेटे का रिएक्शन क्या रहा है।

जब उसे पता चला कि उसके मामू नहीं रहे। उन्होंने लिखा है कि जब मैंने अपने बेटे निर्वाण को बताया कि मामा अब नहीं रहे तो उसने मुझसे कहा कि वो आपके दिल में तो जिंदा है।
ऐसा उसने एक नहीं बल्कि तीन बार कहा। जब एक पांच साल का बच्चा इस तरह की बात करता है तो इससे पता चलता है कि हम सभी को कितना मजबूत रहना है। आप सब भी मजबूत बने रहिए। प्लीज इस बात को समझिए कि सुशांत आज भी हम लोगों के दिल में रहता है और वो हमेशा रहेगा। प्लीज ऐसा कुछ मत कीजिएगा जिससे उसकी आत्मा दुखे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications