सुशांत सिंह राजपूत के डिपेशन-निधन पर अंकिता लोखंडे का बड़ा खुलासा, बहन श्वेता ने कहा सत्यमेव जयते
सुशांत सिंह राजपूत केस अब दो राज्य की पुलिस संभाल रही है। मुंबई पुलिस 14 जून से अभी तक इस मामले पर 38 लोगों से अधिक लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं सुशांत के पिता के बिहार में किए गए रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर एफआईआर के बाद मुंबई पहुंच चुकी है।
बीते तीन दिन से इसे लेकर सुशांत के कई करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले को लेकर अब अंकिता लोखंडे खुलकर सामने आ रही हैं। अंकिता लोखंडे ने गुरुवार को बिहार पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया। वहीं एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने साफ तौर पर कहा है कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ और क्या नहीं।

लेकिन मैं डंगे की चोट पर कह सकती हूं कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं था। वो कभी डिप्रेशन में नहीं रह सकता है। जो इंसान छोटी-छोटी चीजों में खुशी खोजता है, जिसके लिए पैसा मायने नहीं रखता वो भला कैसे डिप्रेशन में रह सकता है। अंकिता के इस बयान पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रतिक्रिया दी है। फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर करते श्वेता ने कहा है कि सत्यमेव जयते।
फिलहाल एक बार फिर से अंकिता और सुशांत का प्यार भरा रिश्ता चर्चा में हैं। जिस तरह अंकिता खुले तौर पर सुशांत के लिए आकर खड़ी हैं ऐसे में फैेंस ने दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल की हैं...
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications