अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आईं सुशांत की बहन श्वेता, कहा- 'भाई का बहुत ध्यान रखती थीं'
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई बार अंकिता लोखंडे पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन का फायदा उठाने के पब्लिसिटी की जाने का आरोप भी लगाया। इन आरोपों को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अंकिता लोखंडे का सपोर्ट किया।
दरअसल श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर कई दिनों के बाद वापस लौटीं। ऐसे में सोशल पर एक यूजर ने श्वेता सिंह से पूछा कि आखिर वह अंकिता लोखंडे को इतना सपोर्ट क्यों करती हैं। इस पर सुशांत की बहन श्वेता ने करारा जवाब दिया।

श्वेता ने लिखा, मुझे सच का नहीं मालूम। लेकिन ये मालूम है कि भाई की मौत के बाद अंकिता हमेशा हमारे परिवार के साथ खड़ी रही हैं। मैं खुद देखा है कि वह भाई का कैसा ख्याल रखती हैं। एक बार जब मैं मुंबई गईं और भाई के पेट में दर्द था, मैंने देखा कि अंकिता ने सुशांत के लिए डॉक्टर को बुलाया। जिसके बाद डॉक्टर ने दवा दी और उस दौरान मुझे एहसास हुआ कि अंकिता बहुत ही केयरिंग और दयालु इंसान हैं।
श्वेता आगे लिखती हैं, मुझे सीबीआई पर पूरा भरोसा है और मैं सच बाहर आने का इंतजार कर रही हूं। मैं रोज प्रार्थना करती हू कि सच बाहर आए। भगवान से बड़ी कोई ताकत नहीं है। बता दें 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई फ्लैट पर मृत मिले थे। इस मामले में अभी सीबीआई जांच कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











