Sushant Singh Rajput: सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर भाई को याद करके साझा किया वीडियो

Sushant Singh Rajput: हिंदी सिनेमा के जाने माने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 साल बाद भी उनकी बहन श्वेता को यकीन नहीं होता कि आज उनका भाई इस दुनिया में ज़िंदा नहीं है। आज सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर एक्टर की बहन श्वेता ने खास पोस्ट शेयर करके उनको याद किया है।
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि सुशांत की मौत के बाद उनकी बहन श्वेता ने भाई को इंसाफ दिलाने और उनकी मौत की सच्चाई सबके सामने लाने की लड़ाई लड़ी, आज सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी बरसी पर बहन श्वेता ने एक बार फिर अपने प्यारे भाई को याद किया और इमोशन पोस्ट शेयर किया है।
श्वेता सिंह ने अपने बच्चों के साथ सुशांत की एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। वहीं एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि हमें सुशांत की अच्छाई और उसके दयालु दिल जैसी क्वालिटीज को अपने अंदर लेना चाहिए, वो आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। मैं उसे महसूस कर सकती हूं।
सोशल मीडिया पर श्वेता का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। रिया ने वीडियो में विश यू वर हीयर सॉन्ग का इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब है काश तुम यहां होते। वीडियो में सुशांत और रिया काफी खुश दिख रहे हैं।
आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है। फैंस आज भी सुशांत की मौत के इंसाफ के लिए कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं परंतु कहते हैं ना कि कभी कभी सच सबके सामने नहीं आ पता है वही सुशांत के केस में था। खैर आज सुशांत को कई सारे सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications