सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया अपनी शादी का VIDEO, लिखा- भाई, हम गले लगकर रो पड़े

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच के बीच परिवार इंसाफ का इंतजार कर रहा है। सुशांत के चले जाने का सबसे अधिक सदमा उनके परिवार को है। पिता और बहनों के लिए भाई को खो देना जिंदगी का चले जाना है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई के लिए कई तस्वीरें और फैंस का सपोर्ट मांगने के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बार श्वेता ने भाई को याद करते हुए अपने शादी का एक वीजियो साझा किया है।

ये वीडियो श्वेता की शादी के रिसेप्शन का है। इस वीडियो में सुशांत काफी पतले नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा है कि भाई मेरी शादी के रिसेप्शन मेें मुझे गले लगाते हुए। मुझे याद है कि कैसे रिसेप्शन से एक दिन पहले उसने मुझे गले लगाया था। हम रो पड़े थे।

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने आगे लिखा है कि काश मैं उस वक्त में वापस जा पाती। इस वीडियो में सुशांत अपनी बहन के गले लगते हैं। अपने जीजा से बात करते हैं। और फिर पूरे परिवार के साथ तस्वीर के लिए पोज देते हैं। इसमें सुशांत की बहन प्रियंका और पिता केके सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सुशांत केस में सीबीआई की जांच तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। परिवार को सीबीआई जांच से सच के सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल चलिए इस वीडियो के साथ आपको दिखाते हैं सुशांत और उनकी बहनों की तस्वीरों की फेहरिस्त। बहनों के साथ सुशांत का दोस्ती- ममता वाला रिश्ता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X