सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर किया भाई का अनदेखा भावुक VIDEO लिखा- मेरा बेबी ब्रदर
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही लगातार उनके फैंस उनके कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच ऐसा कई बार हुआ है कि सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके लिए भावुक मैसेज लिखे। साथ ही कई बार उनकी तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें साफ जाहिर हो रहा था कि भाई की कमी उनके जीवन में कभी कोई नहीं भर सकता है। एक बार फिर सुशांत की बहन श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया है।
जिसमें सुशांत के जिंदगी की कुछ ऐसी झलक है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जायेंगे। सुशांत के घर से लेकर गाड़ी चलाने। साथ ही रास्ते पर बैठकर चाय पीने तक। सुशांत की जिंदगी की कई सारी यादें इस वीडियो में कैद है। श्वेता ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा है कि सच अ क्यूटी पाई...वर्ल्ड का बेस्ट बेबी, जिसकी आंखों में हमेशा सपने थे। साथ ही में उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
इस वीडियो में सुशांत की जिंदगी का वो रंग है जिसमें वह हमेशा डूबना और रहना पसंद करते थे। टेबल टेनिस खेलना,किताब पढ़ना और भी बहुत कुछ। चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं साथ ही सुशांत की कुछ अनदेखी परिवार के साथ खास तस्वीरें भी...
View this post on InstagramMy best baby in the world...with eyes filled with dreams ❤️
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on


Click it and Unblock the Notifications