सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया भाई का आखिरी पोस्ट- दिल में इतना दर्द उठता है, देख नहीं पाऊंगी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को जून में एक साल हो जाएगा। सुशांत के फैंस और उनका परिवार कई बार एक्टर को लेकर कई तरह के पोस्ट करता रहता है। फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए इंसाफ की मांग भी करते रहते हैं। हालांकि सुशांत केस में सीबीआई ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले को लेकर कोई ना कोई गिरफ्तारी होती आ रही है। एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ एक्टर को याद किया गया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के लिए दर्दनाक पोस्ट लिखा है और साथ ही सुशांत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया है।

जहां पर एक्टर ने अपनी मां की तस्वीर और अपनी तस्वीर एक साथ लगाई थी।चलिए आपको बताते हैं कि श्वेता ने अपने भाई के लिए क्या पोस्ट लिखा है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications