सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दिया रिएक्शन, लिखा खास पोस्ट
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की दुखद खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री स्तब्ध है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपना दुख व्यक्त करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया।
Recommended Video
श्वेता ने पिछले साल 14 जून को अपने भाई को खो दिया था। सुशांत को याद करते हुए और सिद्धार्थ पर गहरा शोक जताते हुए श्वेता ने लिखा- "आप बहुत याद आओगे सिद्धार्थ, बहुत जल्दी चले गए। उम्मीद है आपकी आत्मा को शांति मिले। पता नहीं, भगवान सभी अच्छे लोगों को जल्दी क्यों बुला लेते हैं।"

बता दें, गुरुवार सुबह सिद्धार्थ शुक्ला को मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में उनके मौत की वजह दिल का दौरा पड़ने की वजह से बताया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुंबई के ओशिवारा में ब्रह्माकुमारी रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां शहनाज गिल समेत कई कलाकार नम आंखों के साथ नजर आए।

सुशांत केस पर सिद्धार्थ का ट्वीट
सुशांत की बहन श्वेता ने सिद्धार्थ का एक पुराना ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ ने लिखा था कि "सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सीबीआई मामले को देखेगी। लोगों और परिवार के इस आंदोलन की जीत पर बधाई। SSR के लिए सीबीआई उम्मीद है जल्दी ही सच्चाई बाहर आएगी।"

सुशांत करने थे ट्रेंड
बता दें, 2 सितंबर को जैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर बाहर आई.. ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी ट्रेंड करने लगा था।
सुशांत ने 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके आकस्मिक निधन की खबरों ने भी लोगों को तोड़ दिया था।

फैंस ने किया याद
श्वेता के पोस्ट पर फैंस ने सिद्धार्थ और सुशांत को याद किया। एक यूजर ने लिखा- "सुशांत की मौत की तरह इस खबर ने भी हिलाकर रख दिया।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "इन सितारों के लिए भगवान ने अलग जगह बना रखी है।"

सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार
सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार पर भी बारिश हो रही है.. बता दें, सुशांत के वक्त पर भी ऐसा ही था। सुशांत के वक्त भी बहनें श्मशान तक आई थीं, सिद्धार्थ की मां और बहनें भी आई हैं। दोनों सितारों के फैंस ये सब देखकर बेहद दुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications