सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीना, बहन श्वेता ने लिखा- तुम्हारी मौजूदगी महसूस होती है, लव यू भाई
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को एक महीना हो चुका है। अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती, एकता कपूर, मुकेश छाबड़ा से लेकर संजना सांघी और रवि दूबे तक। सुशांत के हर कीरीबी ने उनके लिए सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर किया। किसी ने उनके साथ तस्वीर पोस्ट की तो किसी ने उनके लिए दीप जलाया।
Recommended Video
लेकिन इस बीच इसका इंतजार रहा कि सुशांत के परिवार की तरफ से क्या कोई पोस्ट शेयर किया जाएगा। इससे हम सभी वाकिफ हैं कि सुशांत के परिवार के लिए उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं है।

परिवार उनके बिना रहने की कोशिश में है। इस बीच आपको बता दें कि मंगलवार की शाम सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई की तस्वीर शेयर करते हुए बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया जो ये जाहिर करता है कि सुशांत की कमी उनके परिवार में हमेशा बनी रहेगी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications