टूटा कंगना रनौत का ऑफिस, सुशांत की बहन श्वेता का भड़का गुस्सा- हे भगवान, ये कैसा गुंडा राज !
कंगना रनौत के मुंबई आने से पहले उनका ऑफिस बीएमसी ने तोड़ दिया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ। महाराष्ट्र सरकार को जमकर ट्रोल किया गया। कंगना के सपोर्ट में कई स्टार्स भी सामने आएं। कंगना एक वीडियो जारी कर अपने ऑफिस की तुलना राम मंदिर से की।
एक्ट्रेस ने कहा कि वह फिर से अपने इस मंदिर का निर्माण करेंगी। कंगना को सपोर्ट में अब सामने आयी हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति।

श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। श्वेता ने ये भी कहा है कि वह राम राज्य का इंतजार कर रही हैं।श्वेता सिंह कीर्ति ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।


Click it and Unblock the Notifications











