श्वेता ने भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए बदला फेसबुक प्रोफाइल लिखा- काश,तुम्हें पकड़ सकती
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। फैंस लगातार इस मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं परिवार फिलहाल मुंबई पुलिस के जांच के पूरे होने का इंतजार कर रहा है। पुलिस इस मामले में अभी तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम का बयान ले चुकी है।
हाल ही में आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली ने भी पुलिस स्टेशन आकर अपना बयान दर्ज करवाया है। सुशांत का परिवार के लिए ये बहुत बड़ा सदमा है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कुछ दिन पहले भाई का अनसीन वीडियो साझा किया था। फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस बार सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए श्वेता ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल की तस्वीर बदल दी है।

जहां पर श्वेता अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने आंख भर देने वाली लाइन लिखी है। श्वेता ने लिखा है कि काश, मैं तुम्हें एक और बार पकड़ सकती।
आपको बता दें कि सुशांत अपनी चार बहनों के बीच अकेले भाई थे। कई साल की मन्नत के बाद सुशांत का जन्म हुआ था। इस तरह उनकी सुसाइड की खबर आना पूरे परिवार को भीतर से तोड़ कर रख दिया है।
बहरहाल,चलिए आपको दिखाते हैं सुशांत की जिंदगी की 7 अनदेखी और बीते दिनों सबसे अधिक देखी गईं तस्वीरें...
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications