मौत से 4 दिन पहले सुशांत ने की बहन श्वेता से चैट पर बात, कहा- बहुत मन करता है दी, दर्दनाक पोस्ट !
सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच मुंबई पुलिस तेजी से कर रही है। अभी तक इस मामले में 37 लोगों से अधिक के बयान लिए जा चुके हैं। इस बीच सुशांत का परिवार केस के मामले में चुप्पी साध कर केवल इंसाफ का इंतजार कर रहा है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति फेसबुक पर भाई की याद में कई पोस्ट करती रहती हैं।
इस बार फिर से श्वेता ने सुशांत को याद कर उनके साथ हुई एक बातचीत का पोस्ट शेयर किया है जो कि माना जा रहा है कि सुशांत के साथ बहन की मैसेज पर आखिरी बात रही है। साथ ही श्वेता ने एक बड़ा पोस्ट किया है। जिसके साथ हैशटैग डाला है- भाई की कहानी बहन की जुबानी। श्वेता ने बताया है कि कैसे सुशांत के जन्म के साथ उनका नाम जुड़ा है।

कैसे वह उनके साथ बचपन से सबसे अधिक कनेक्ट रही हैं। तीन साल की मन्नत और पूजा के बाद घर में एक बेटे का जन्म हुआ था। सुशांत की प्यारी सी हंसी को देख हर किसी को उनसे प्यार हो जाता था। चलिए जानते हैं कि श्वेता ने इस पोस्ट में क्या बताया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )
View this post on InstagramA post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on


Click it and Unblock the Notifications