..................... सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर की भाई का 29 जून प्लानिंग वर्क बोर्ड Sushant Singh Rajput Sister Shweta share actor White Board he was planning ahead - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत कर रहे थे 29 जून की प्लानिंग, बहन श्वेता ने शेयर किया भाई का व्हाइट बोर्ड, देखिए

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ से अब इंसाफ की मांग में तेजी आ गई है। एक तरफ जहां सुशांत के पिता इस केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सारा मामला नेपोटिज्म से मोड़ कर सुशांत की निजी जिंदगी पर ले आए हैं, वहीं दूसरी तरफ सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी सुशांत से जुड़े कई पोस्ट इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर करती हैं और भाई के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं।

Recommended Video

Sushant का ये था 29th june से प्लान; बहन Shweta ने शेयर किया Sushant का To-Do list | FilmiBeat

बीते कई दिनों से श्वेता सुशांत के लिए सच की जीत होगी के साथ अंकिता लोखंडे का हाल ही नें दिया हुआ वीडियो इंटरव्यू शेयर किया। साथ ही सुशांत के साथ उनकी आखिरी बात का चैट मैसेज भी दिखाया। लेकिन अब श्वेता ने सुशांत का वो व्हाइट बोर्ड दिखाया है जहां पर एक्टर ने अपने 29 जून की प्लानिंग की हुई थी।

sushant singh rajput

श्वेता ने सुशांत का व्हाइट बोर्ड शेयर किया है। इसके साथ लिखा है कि भाई का व्हाइट बोर्ड जहां वह रोजाना 29 जून से अपनी कसरत और ध्यान शुरू करने की योजना बना रहे थे । तो वह आगे की योजना बना रहा था । #justiceforsushantsinghrajput। आप देख सकते हैं कि सुशांत ने फिल्म देखने जिम करने और अपने कई काम की एक लिस्ट बनाई है।

जिसे सुशांत ने तीन स्टार भी दिया है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस अब दो राज्य की पुलिस संभाल रही है। मुंबई पुलिस 14 जून से अभी तक इस मामले पर 38 लोगों से अधिक लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं सुशांत के पिता के बिहार में किए गए रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर एफआईआर के बाद मुंबई पहुंच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X