ड्रग्स मामले में रिया का भाई शौविक अरेस्ट तो सुशांत की बहन बोलीं- भगवान का शुक्रिया
सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में ड्रग एंगल के सामने आने के बाद शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा समेत चार लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को गिरफ्तार किया है। आज कोर्ट ने शौविक व सैमुअल को 9 सितंबर तक न्यायिक हिरासत पर भी भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर इस बड़े अपडेट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वह लिखती हैं, "भगवान का शुक्रिया, बस ऐसे ही आगे भी ईश्वर सच्चाई की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।
सुशांत की बहन के इस पोस्ट को शौविक की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सुशांत के तमाम फैंस ने भी इस पोस्ट पर कमेंट्स किए। बता दें 14 जून को सुशांत ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। कई महीने बीत जाने के बाद भी ये केस एक पहेली बना हुआ है। इस मामले में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। हालांकि अभी सीबीआई की ओर से कोई बयान इस केस पर जारी नहीं किया गया।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई के घर सीबीआई आज उनके घर पहुंची। यहां उनकी बहन मीतू सिंह, एम्स के डॉक्टर व सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद थे। सिद्धार्थ व सुशांत की बहन से एक बार फिर सीबीआई पूछताछ कर रही है।
वहीं ड्रग एंगल के सामने आने के बाद ये मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। एनसीबी ने शौविक समेत चार लोगों को ड्रग्स खरीद फरोख्त के मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने इन चारों को चार दिन की कस्टडी में भी भेज दिया।


Click it and Unblock the Notifications











