सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का फैंस के लिए खास मैसेज- भगवान और उसके न्याय पर भरोसा रखें
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर कई तरह की मांग कर रहे हैं। हालांकि परिवार की तरफ से इस मामले को लेकर किसी भी तरह की मांग नहीं आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पुलिस की जांच के पूरे होने का इंतजार कर रहा है।
Recommended Video
एक बार सही फैसला आने के बाद ही वह इस मामले को लेकर अपना पक्ष सामने रखेंगे। लेकिन इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा है। श्वेता ने लिखा है कि आप लोगों ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है उसके लिए बहुत शुक्रिया।

उन्होंने आगे लिखा है कि आइए भगवान और उनके न्याय पर भरोसा रखें .... प्रार्थना करते रहें। इस मैसेज के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि श्वेता भी अपने भाई के लिए इंसाफ की राह देख रही हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक क्या हुआ है जो पुलिस को अपडेट मिला है। चलिए इस पर एक नजर घुमाते हैं। आपको बता दें कि ये 7 मुख्य जानकारी है जो इस सुसाइड मामले में प्रमुख मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications