सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने मांगा न्याय- बताया, परिवार क्यों नहीं कर रही है CBI जांच की मांग
सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब एक नया मोड़ आ चुका है। सुशांत के परिवार द्वारा किये गए एफआईआर ने सनसनी मचा दी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, इसके बाद सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी न्याय की मांग की है। साथ ही खुलासा किया कि परिवार सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहा है।
Recommended Video
डेढ़ महीने शांत रहने के बाद आखिरकार सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर केस कर दिया है। रिया पर धोखाधड़ी और सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

बता दें, एफआईआर के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस खबर के सामने आने के तुरंत बाद ही रिया चक्रवर्ती की वकील आनंदिनी फर्नांडिस उनके घर पहुंचीं। रिया चक्रवर्ती आज कोर्ट में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं। वहीं, बिहार से 4 पुलिस अधिकारियों की टीम भी मुंबई पहुंची हुआ है जो इस मामले की जांच की करेगी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











