रिया चक्रवर्ती पर FIR, सुशांत की बहन श्वेता ने फैंस से की अपील- सत्य के साथ एक साथ खड़े होना है
एक महीने की चुप्पी और मुंबई पुलिस की जांच को देखते हुए आखिरकार सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने अब इस मामले में बेटे के लिए न्याय की मांग तेज कर दी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है।
सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों का समर्थन और न्याय की मांग कर रही हैं। आपको बता दें कि बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई आ चुकी है। इस केस को लेकर सुशांत के कुछ खास लोगों का बयान भी लिया जा रहा है। अंकिता लोखंडे ने भी अपना बयान दर्ज करवा लिया है।

उन्होंने बताया है कि सुशांत और रिया के बीच कुछ ठीक नहीं था। सुशांत ने अंकिता से कहा था कि रिया उन्हें काफी परेशान कर रही हैं। खैर, बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस इस केस को किस दिशा में ले जाती है ये आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल सुशांत की बहन ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने इस पोस्ट के जरिए लोगों को साथ खड़े होने की अपील की है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications