..................... बहन ने शेयर किया सुशांत का इमोशनल कर देने वाला वीडियो, लिखा- छीन लिया हमारा चमकता हुआ सितारा Sushant singh rajput sister share video you will get emotional after watching this - Hindi Filmibeat

बहन ने शेयर किया सुशांत का इमोशनल कर देने वाला वीडियो, लिखा- छीन लिया हमारा चमकता हुआ सितारा

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सुशांत का है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं। मालूम पड़ता है कि ये वीडियो काई पो छे फिल्म के दौरान का हो। उस दौरान राजकुमार राव और सुशांत ने साथ में काम किया था। सुशांत की ये पहली फिल्म थी।

सुशांत की बहन द्वारा शेयर किया ये वीडियो खासा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे बहन श्वेता ने शेयर करते हुए लिखा, भाई की दिल छू लेने वाली स्माइल है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने भी कमेंट्स किए। अभी तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख डाला है। वहीं कमेंट्स के जरिए फैंस इमोशनल नजर आए और सुशांत को याद किया।

इस वीडियो के अलावा सुशांत की बहन ने एक तस्वीर भी पोस्ट की। इस पर वह लिखती हैं, हमारे दिलों में सच जानने के लिए खून बह रहा है। पूरी दुनिया सिर्फ यही सच जानना चाहती है। आखिर सुशांत के साथ क्या हुआ, किसके द्वारा हमारे षडयंत्र द्वारा हमारे चमकते सितारे को छीन लिया गया। ये वैश्विक आंदोलन है जिसे पूरी दुनिया द्वारा चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X