सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ED ऑफिस पहुंची, पूछताछ जारी- PICS

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ईडी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। सुशांत मामले में ईडी आज सुशांत की बहन मीतू से पूछताछ कर बयान दर्ज करने जा रही है। वित्तीय सौदों व लेनदेन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। इसके अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। सिद्धार्थ पिठानी से पहले भी ईडी पूछताछ कर चुका है। बता दें सिद्धार्थ सुशांत के फ्लैटमेट हैं।

इससे पहले रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सिदार्थ पिठानी व सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से ईडी कई घंटों की पूछताछ कर चुका है।

बता दें सुशांत के परिवार से मीतू पहली सदस्य हैं जिनसे ईडी पूछताछ कर रहा है। इससे पहले रिया चक्रवर्ती से लेकर उनके परिवार से पूछताछ की गई। बता दें मीतू सुशांत की वही बहन हैं जो सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले भाई से मिलकर आई थीं। शिकायत में सुशांत के पिता ने खुद बताया था कि सुशांत को समझाने उनकी बेटी मुंबई पहुंची थीं। सुशांत की बहन सुशांत के पास 3 दिन तक रुकीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X