इंतज़ार खत्म- सुशांत सिंह राजपूत- श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे', इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' का ट्रेलर फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन दोस्त, उनकी दोस्ती और कैसे यह तिकड़ी रीयूनियन के लिए एक साथ आती है, इस पर आधारित है। फिल्म ने अपने फर्स्ट लुक के साथ ही काफी सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
'दंगल' के बाद यह निर्देशक नितेश तिवारी की अगली फिल्म है। लिहाजा, फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। दंगल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है जिसे न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सराहा गया है। ये भी एक वजह है कि फ़िल्म 'छिछोरे' सुर्खियों में छाई हुई है।

फ़िल्म के पोस्टर रिलीज ने पहले से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को नीतेश तिवारी के निर्देशन के बारे में उत्साहित कर दिया है जिसमें उनके पसंदीदा कलाकार अनदेखे किरदार में नज़र आ रहे है।
फिल्म के बारे में अभी तक केवल इतना ही खुलासा किया गया है कि यह तीन दोस्तों की कहानी है जिन्हें रीयूनियन एक बार फिर एक दूसरे के सामने ला खड़ा कर देता है। हम सब इस बात से तो वाकिफ़ रखते है कि सबसे सरल कहानियाँ सबसे शक्तिशाली होती हैं और जब नितेश तिवारी के निर्देशन की बात आती है तो यक़ीनन यह पैसा वसूल फ़िल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











