खतरे में नहीं है सारा अली खान का डेब्यू, ये रहा सुबूत
Recommended Video

सारा अली खान केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं और लंबे समय से उनके डेब्यू का इंतजार भी हो रहा है लेकिन अब अभिषेक कपूर और KriArj इंटरटेनमेंट के बीच विवाद से ये खतरे में पड़ता नजर आ रहा था।इसका कारण ये है कि KriArj और टी-सीरिज ने अपना नाम वापस ले लिया है।
लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने एक नई तस्वीर पोस्ट की है जिसमें अभिषेक कपूर , सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान साथ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि फिल्म डिब्बाबंद नहीं हुई है और इसके कोई आसार भी नहीं नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए ये तस्वीर।

कुछ दिनों पहले ही KriArj के सीईओ ने भी ये साफ-साफ कहा कि सारा अली खान का डेब्यू बिल्कुल भी खतरे में नहीं है। दरअसल ऐसी अफवाहें आ रही थी कि कॉन्ट्रैक्ट के तहत सारा अली खान फिलहाल कोई फिल्म साइन नहीं कर सकती हैं और इसलिए उन्होंने अनुष्का शर्मा के प्रोड्क्शन हाउस की फिल्म बुलबुल को भी ठुकरा दिया।इसके अलावा एक खबर ये भी आ रही थी कि सारा अली खान रणवीर सिंह के ऑपोजिट सिंबा से डेब्यू कर सकती हैं।
KriArj इंटरटेनमेंट के अर्जुन कपूर ने एक मीडिया एजेंसी से बात चीत में कहा है कि "सबसे पहले हम आपको बता दें कि फिल्म बंद नहीं हुई है।फिल्म पर काम चल रहा है। बतौर प्रोड्यूसर मैं जानता हूं कि कुछ चीजें हर फिल्म के साथ जुड़ी बोती हैं।"
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "सारा अली कान का करियर KriArj के लिए भी उतना ही मायने रखता है। कोर्ट जाने का हमारे पास ठोस कारण है लेकिन हम जानते हैं कि चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी।" ये केदारनाथ की टीम के साथ-साथ सारा अली खान के लिए भी राहत भरी खबर है। फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं।फिलहाल तो ये साफ नजर आ रहा है कि सारा अली खान बॉलीवुड में केदारनाथ से डेब्यू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications