2019 Dhamaka, एक और बड़ी फिल्म का First Look, देखते रह जाएंगे आप!
हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म संजू को लेकर चारों तरफ चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बीते दिनों वे चांद पर प्लॉट खरीदने को लेकर सुर्खियों में आए ते। वहीं अब वे अपनी आने वाली फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार्स के हिंदी रीमेक को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस लुक में उनके साथ इस फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी नजर आ रही हैं।
[छोटे से रोल से बड़े-बड़ों को झटका, सुपरस्टार का Dhamaka, सोशल मीडिया पर बवाल]
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस फिल्म को लेकर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। जो फॉल्ट इन अवर स्टार्स के ओरिजनल पोस्टर से थोड़ा मिलता-जुलता है। सोशल मीडिया पर ये फर्स्ट लुक जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस फिल्म की एक्ट्रेस संजना हैं इन्होंने फिल्म रॉकस्टार में नरगिस फाकरी की बहन के रोल में नजर आईं थीं। इसके अलावा पिछले साल उन्होंने फिल्म हिंदी मीडियम और फुकरे रिटर्नस में भी केमियो किया था।

फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है। जबकि इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर रहमान देंगे।संजना की बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म है। वहीं, मुकेश छाबड़ा भी इस मूवी से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' जॉन ग्रीन्स के उपन्यास पर आधारित है। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस हॉलीवुड फिल्म में शैलेन वूडली और एंसेल एलगोर्ट ने काम किया है। इस फिल्म के रिमेक की शूटिंग 2018 के मध्य में शुरू होगी। ये फिल्म सुशांत की बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। आगे जानें आने वाली सुशांत की बड़ी फिल्मों के बारे में पूरी डीटेल-


Click it and Unblock the Notifications











