TRAILER: सुपरहिट है सुशांत सिंह राजपूत- सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ', शानदार
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। केदारनाथ त्रासदी पर बनी यह फिल्म एक लव स्टोरी है। ट्रेलर से सुशांत और सारा की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है। फिल्म का टैग दिया गया है- प्यार की एक अध्भुत यात्रा , इबादत के दर से आगे..
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का बुरा हाल- पहले वीकेंड ही फेल हो गए आमिर खान
केदारनाथ में वीएफएक्स का भी काफी इस्तेमाल किया गया है। जाहिर है इस फिल्म से लोग इमोशनल स्तर पर जुड़ेंगे। 2013 में केदारनाथ में आए इस आपदा में हजारों लोगों की जान गई थी। उत्तराखंड की यह विनाशकारी बाढ़ ने लाखों जीवन तहस नहस कर दिया था। लिहाजा, इस घटना को बड़े पर्दे पर देखना संवेदनशील होगा।

सारा अली खान की बात करें तो पहली फिल्म के हिसाब से सारा ने शानदार अभिनय दिखाया है। ट्रेलर में ही निर्देशक ने उनका हर अंदाज दर्शकों के सामने रखा दिया है। जिससे फिल्म के लिए लोग अब और बेसब्र हो चुके हैं।
सुशांत इस फिल्म में पिट्ठू की भूमिका निभा रहे हैं। पिट्ठू पहाड़ी रास्तों पर लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते हैं। वहीं, सैफ अली खान की बेटी सारा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
यहां देंखे फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











