रिलीज होते ही बैन हो गई सारा अली खान की 'केदारनाथ'- लव जिहाद का आरोप!
Recommended Video

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। लेकिन बता दें, उत्तराखंड में फिल्म को बैन कर दिया गया है। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि फिल्म लव- जिहाद को बढ़ावा देती है। लिहाजा, उत्तराखंड सरकार ने राज्य में फिल्म 'केदारनाथ' के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को शांति-व्यवस्था बरकरार रखने का निर्देश दिया है और पूरे उत्तराखंड में फिल्म केदारनाथ के प्रदर्शन पर बैन लगा दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक समिति गठित का गठन किया था। इसी समिति की सिफारिश पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। बॉम्बे और गुजरात हाई कोर्ट में भी फिल्म को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिसे भी खारिज कर दिया गया था।
बता दें, फिल्म में सुशांत मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे हैं और सारा हिंदू लड़की। जिस वजह से लव जिहाद का मुद्दा उठाया गया है। केदारनाथ मंदिर के पुजारियों ने भी फिल्म को बैन करने की मांग की है।
फिल्म को पहले उत्तराखंड मुख्यमंत्री और सरकार की तरफ से पास कर दिया गया था। लेकिन स्थानीय पार्टियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications