धमाकेदार डेब्यू के लिए तैयार सारा अली खान- केदारनाथ टीजर में जमकर तारीफ- PICS
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ का टीजर रिलीज हो चुका है। लोग टीजर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें, अभिषेक कपूर के निर्देशन में बने इस फिल्म के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। टीजर अब दुनिया के सामने आ चुकी है और सारा को फैंस से काफी तारीफ मिल रही है।
प्रियंका चोपड़ा की शादी की धमाकेदार तैयारी- न्यूयॉर्क में जश्न शुरु
लगभग डेढ़ मिनट के इस टीजर में लोगों को केदारनाथ आपदा की जैसी तस्वीर दिखाई गई है.. वह रोंगटे खड़े कर देगी। जाहिर है इस फिल्म से लोग इमोशनल स्तर पर जुड़ेंगे। 2013 में केदारनाथ में आए इस आपदा में हजारों लोगों की जान गई थी।

इस त्रासदी के बीच.. जो बात टीजर में लाइमलाइट ले गई.. वह है सुशांत और सारा की हॉट एंड क्यूट कैमिस्ट्री। दोनों सितारे एक साथ जबरदस्त दिख रहे हैं। जहां सारा की यह पहली फिल्म है.. वहीं सुशांत भी लंबे समय के बाद बड़े स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। इस जोड़ी को देखना काफी refreshing है।


Click it and Unblock the Notifications