Sushant Singh Rajput- सुशांत को याद कर इमोशनल हो गईं सारा अली खान, लिख दी ये बात?

सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वालों के पोस्ट सुबह से ही सामने आ रहे हैं। सबसे पहले रिया चक्रवर्ती ने एक अनसीन वीडियो पोस्ट करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था और इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बातें कर रहे थे।
अब सारा अली खान ने भी एक पोस्ट किया है जो कि खबरों का हिस्सा हैं। बता दें कि सारा अली खान ने भी एक पोस्ट किया है जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिख रही हैं। उन्होने लिखा, ''हम पहली बार केदारनाथ जा रहे हैं। मैं पहली बार शूटिंग के लिए जा रही हूं। और मुझे पता है कि दोनों में से कोई भी फिर कभी ऐसा महसूस नहीं करेगा।
लेकिन एक्शन, कट, सनराइज, नदियां, बादल, चांदनी, केदारनाथ और अल्लाह हू के बीच कहीं मैं जानता हूं कि तुम वहां हो। अपने सितारों के बीच चमकते रहें। केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक।'' सारा अली खान का ये वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग सारा अली खान के इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैँ।
सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत केदारनाथ से की थी और इस फिल्म के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। बता दें कि सारा के पहले रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट किया था और उनको लेकर श्रद्धांजलि दी थी। अब देखना ये है कि किस सितारे का पोस्ट अब सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications