बिना स्क्रिप्ट सुने सुशांत ने साइन की 'दिल बेचारा', निभाया वादा - मुकेश छाबड़ा का दर्दनाक खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज होगी। सुशांत की ये फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना लॅाकडाउन के चलते ऐसा हो नहीं पाया। जून में सुशांत का निधन हो गया। निर्देशक मुकेश छाबड़ा अपनी इस डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे।
Recommended Video
Sushant Singh Rajput की याद में ये बोले Dil Bechara के Director Mukesh Chhabra | FilmiBeat
लेकिन सुशांत के जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा है। सुशांत केवल उनके लिए कलाकार नहीं बल्कि दोस्त रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से दिल बेचारा की मेकिंग और सुशांत से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी मुकेश छाबड़ा ने शेयर की है।

उन्होंने बताया है कि कैसे सुशांत ने बिना स्क्रिप्ट सुने इस फिल्म के लिए हामी भर दी थी। वह पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मुकेश छाबड़ा का साथ देते हुए आए हैं। मुकेश ने कहा है कि सुशांत को ये अहसास हो गया था कि एक दिन मैं अपनी फिल्म बनाऊंगा।


Click it and Unblock the Notifications











