सुशांत के अमरीकी फैन्स ने भी मांगा अपने एक्टर के लिए न्याय, पोस्टर के साथ रखी मांग
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने बीत चुके हैं लेकिन फैन्स अभी भी इस बात पर यकीन करना नहीं चाहते हैं कि उनके चहेते एक्टर ने सुसाइड से अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली। अमरीका के कैलिफोर्निया में सुशांत के कुछ फैन्स ने उन्हें याद करते हुए एक प्रार्थना सभा रखी लेकिन साथ ही न्याय की मांग की।
सोशल मीडिया पर फैन्स पोस्टर के साथ नज़र आए जिस पर सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की गई। वहीं सुशांत की आत्मा के लिए भी प्रार्थना की गई।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड का कदम उठाते हुए पूरे देश को सदमे में डाल दिया। किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि सुशांत इतना बड़ा कदम उठा गए।
वहीं इसके बाद सुशांत के फैन्स उन्हें न्याय दिलाने पर जुटे हैं। उनकी मौत के ढेर सारे कारणों से जोड़ा गया जिनमें से मुख्य रहा बॉलीवुड का भाई भतीजावाद और गुटबाज़ी। लेकिन सुशांत अब हमारे लिए केवल यादें छोड़ गए हैं। जानिए उनके बारे में कुछ बातें -
View this post on InstagramA post shared by BollywoodUpdates | B-Town (@filmswaroop) on


Click it and Unblock the Notifications











