सुशांत सिंह राजपूत के ट्रेनर ने किए खुलासे - दवाईयों से हो रहा था अजीब सा असर, हाथ पैर सुन्न होते थे
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं और अब उनके पर्सनल ट्रेनर सामी अहमद ने टाइम्स नाऊ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कुछ और ऐसे तथ्य सामने रखे हैं जो रिया चक्रवर्ती के खिलाफ इस केस को और मज़बूत करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के ट्रेनर ने उनकी दवाईयों के बारे में बातचीत की है जिसके बारे में इतने दिन से बातें हो रही हैं।
कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे और वो इसका ईलाज करवा रहे थे। रिया ने मुंबई पुलिस को दिए अपने एक बयान में कहा कि सुशांत ने अपनी दवाईयां लेना बंद कर दिया था।

अब ट्रेनर ने सुशांत सिंह राजपूत की इन दवाईयों के बारे में ना सिर्फ बात की बल्कि ये भी बताया कि इन दवाईयों का उन पर कितना गहरा असर पड़ रहा था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











