मेरी ज़िम्मेदारी है सुशांत का सच बताऊं, आत्महत्या के पहले तक मेरी रिया से हुई बात - थेरपिस्ट
सुसान वॉकर मोफाट, सुशांत सिंह राजपूत की थेरपिस्ट ने बरखा दत्त और मोजो.इन को बताया कि अब ये उनकी ज़िम्मेदारी बन गई है कि वो लोगों को सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सच बताएं। उन्होंने कहा कि वो सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल पर लोगों को सुशांत के बारे में कुछ भी बोलते देख रही हैं, इसलिए वो उनकी मानसिक स्थिति के बारे में कुछ खुलासे करने को मजबूर हैं।
सुसान का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत bipolar disorder से ग्रसित थे। और उनकी पार्टनर रिया चक्रवर्ती उनका पूरा ध्यान रख रही थीं। रिया के कहने पर सुशांत मानसिक डॉक्टर की मदद ले पाए थे।

सुसान का कहना है कि मीडिया के ज़्यादातर सेक्शन उनकी बात को पहुंचाना नहीं चाहेंगे और इसलिए वो ये बात खुलकर बोलना चाहती हैं।
सुसान वॉकर ने सुशांत सिंह राजपूत की पूरी बीमारी के बारे में इस ऑडियो क्लिप में बात की है। हालांकि किसी भी थेरपिस्ट या डॉक्टर के लिए अपने मरीज़ की बीमारी की डीटेल्स उजागर करना बिल्कुल गलत है लेकिन सुसान ने ऐसा किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications