बचपन में सुशांत का बहनों के साथ रक्षाबंधन, बहन श्वेता ने शेयर की तस्वीर-बहुत प्यार करते हैं आपको जान
सुशांत सिंह राजपूत केस इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच की तनातनी साफ देखने मिल रही है। फिलहाल इन सबके बीच आज रक्षाबंधन है। सुशांत की चारों बहनों के लिए आज का दिन एक बहुत बड़ा दर्द लेकर आया है। सबसे पहले सुशांत की बड़ी बहन रानी का ओपन लेटर आया।
जहां पर उन्होंने सुशांत के राखी के दिन पर ना होने का दर्द जाहिर किया था। वहीं अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने राखी पर अपने भाई की बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जहां पर छोटे से सुशांत के आस-पास उनकी मां और चारों बहन उन्हें घेर कर खड़ी हैं। ये राखी के दिन की तस्वीर है।

सभी अपने प्यारे से भाई को राखी बांध रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ श्वेता ने लिखा है कि हैप्पी रक्षाबंधन मेरा स्वीट सा बेबी..बहुत प्यार करते हैं हम आपको जान..और हमेशा करते रहेंगे..आप तुम हमेशा से हमारा गर्व थे..हो और रहोगे।
बहरहाल, आज राखी के खास दिन पर सुशांत की उनकी बहनों के साथ की कुछ खास तस्वीरें भी दिखाते हैं..देखिए अपने बहनों के लिए कितने खास थे छोटे भाई सुशांत


Click it and Unblock the Notifications