सुशांत की मौत के 4 महीने पूरे, बहन श्वेता ने डिलीट किए सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स
इंडस्ट्री में इस साल कई अभिनेताओं की दुखद मौत हुई थी और सबसे ज्यादा विवादों में सुशांत सिंह राजपूत का निधन रहा था। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही लगातार इसको लेकर बातें होती रहीं हैं और लोगों का कहना था कि ये हत्या है। सबसे बड़ी मांग तो सोशल मीडिया पर सामने आती रही है और सुशांत सिंह राजपूत के लिए उनका परिवार और फैंस इंसाफ की मांग करते रहे हैं।
लेकिन अब एक नई खबर सामने आई है जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाली है। पता चला है कि सुशांत की बहन श्वेता कृति सिंह ने अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है।

वो काफी समय से अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग कर रहीं थीं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गईं हैं। श्वेता ने लगातार अपनी आवाज उठाई है और सुशांत से जुड़े हुए कई वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं।
बता दें कि 14 अक्टूबर को जब सुशांत के फैंस शोक में थे क्योंकि अभिनेता के निधन के 4 महीने पूरे हुए इस मौके पर उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर डाले हैं।
हालांकि ये काफी चौकाने वाली खबर है कि श्वेता ने ऐसा क्यों कर डाला है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार रिया चक्रवर्ती मुश्किलों में हैं। हाल ही में ड्रग्स मामले को लेकर जेल गईं थीं लेकिन अब जमानत पर बाहर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











