सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया सीबीआई जांच का आग्रह, हत्या होने के दावे के बाद गर्माया मामला!

sushant singh rajput

हाल ही में जब टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या की तो ये कई लोगों के लिए काफी चौकाने वाला था। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर चर्चा है और जो बात कूपर अस्पताल के एक कर्मचारी ने कही है कि वो आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर था, इसके बाद कई तरह के सवाल भी खड़े हुए हैं। इस पूरे मामले में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि कूपर अस्पताल के एक कर्मचारी ने कहा था कि अभिनेता आत्महत्या से नहीं मरे और उनके शरीर पर "फ्रैक्चर के निशान" थे। दावा है कि इस कर्मचारी ने कथित तौर पर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम देखा था।

इसके बाद सुशांत की बहन श्वेता कृति सिंह ने कहा है कि वो सीबीआई जांच के लिए आग्रह करती हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा, "अगर इस सबूत में थोड़ी भी सच्चाई है, तो हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि वह वास्तव में इसे गंभीरता से देखे।

हमें हमेशा से विश्वास रहा है कि आप लोग निष्पक्ष जांच करेंगे और हमें सच बताएंगे. हमारा दिल अभी तक कोई बंद नहीं होने के लिए दर्द करता है। #justiceforsushantsinghrajput।"

जैसे ही उनका पोस्ट सामने आया ये तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का केस काफी पहले बंद हो चुका है और जांच करने वाले दल ने स्पष्ट किया था कि अभिनेता ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि ये अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर भी उनकी आत्महत्या को लेकर कई तरह के सवाल सामने आते रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X