सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर की RARE तस्वीर, लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 18 दिन बीत चुके हैं। लगातार फैंस और परिवार सुशांत को तस्वीरों के जरिए याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने भी इंस्टाग्राम पर भाई को याद करते हुए प्यारी तस्वीर शेयर की। सुशांत के साथ उनकी भांजी में नजर आ रही हैं। श्वेता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ये फ्रेजू है, अपने मामू के साथ। दोनों ही दिल के टुकड़े हैं।
इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रार्थना सभा से तस्वीर शेयर की थी। सुशांत के पिता इस तस्वीर में नजर आ रहे रहे थे। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ लेकिन परिवार ने अस्थि वसर्जन व श्राद्धकर्म पटना में ही किए। इन दिनों सुशांत का पूरा परिवार पटना में ही रह रहे हैं।
Recommended Video
बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस में पुलिस फिलहाल जांच कर रहे हैं। इस केस में अब तक 27 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ, परिवार और मैनेजर सभी के बयान दर्ज किये गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications