'सुशांत का 'ब्रह्मास्त्र' ही बॉलीवुड को खत्म...',सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने फिल्म इंडस्ट्री पर कसा तंज

सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मृत्यु ने उनके फैंस से लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। उनके निधन को दो साल से अधिक हो चुके हैं। अब भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनके निधन के लिए अक्सर बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराते हैं। अब 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है।

दरअसल, मीतू सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्हें अपरोक्ष रूप से 'ब्रह्मास्त्र' पर भी तंज कसा है। मीतू सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- सुशांत का ब्रह्मास्त्र इस बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए काफी है। बॉलीवुड हमेशा लोगों पर राज करना चाहता था, आपसी सम्मान और विनम्रता नहीं दिखाता।'

sushant-singh-rajput-s-sister-meetu-singh-slams-film-industry-says-sushant-s-brahmastra-is-enough-to

मीतू सिंह ने आगे लिखा है-हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं, जिनकी मोरल वैल्यूज इतनी ज्यादा है। ढोंग करके जनता का दिल जीतने की उनकी कोशिश बेकार हो चुकी है। क्वॉलिटी और मोरल वैल्यूज ही ऐसी चीजें हैं, जो प्रशंसा और इज्जत पा सकती है।'

मीतू सिंह के इस पोस्ट को देख कर सोशल मीडिया यूजर्स यही मान रहे हैं कि उन्होंने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को निशाने पर लिया है। 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह फिल्म हाल ही में 8 सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को मिले जुले रिव्यू जरूर मिले हैं लेकिन इसकी ओपनिंग शानदार रही है। पहले ही दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 75 करोड़ की कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X