ED के सामने रिया चक्रवर्ती की पेशी, सुशांत की बहन ने लिखा- किसी से उलझते समय सावधान रहें

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा। उनका पोस्ट उस समय आया जब रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पूछताछ के सिलसिले में पहुंची। रिया चक्रवर्ती को ईडी ने सुशांत केस में पैसों की हेरफेर के आरोपों के चलते बुलाया है। ऐसे में सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर हर हर महादेव कहते हुए पोस्ट शेयर किया।

वह लिखती हैं, "किसी ने एकदम सही ही कहा कि अगर आप किसी से उलझ रहे हैं तो पहले जान लें कि इस अध्यात्मिक दुनिया में उनकी रक्षा आखिर कर कौन कर रहा है," इसकी के साथ सुशांत की बहन ने भगवान शिव की तस्वीर पोस्ट की।

Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत की बहनें लगातार भाई को न्याय दिलवाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। इससे पहले वह सीबीआई जांच के आदेश के वक्त भी खुशी जता चुकी हैं।

बता दें सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया गया व रिया ने पैसों की हेरफेर की।

इसके अलावा सुशांत के पिता का आरोप है कि सुशांत की मानसिक हालत का हवाला देते हुए जलेबी एक्ट्रेस ने उनके बेटे को दवाईयों को ओवरडोज दिए। वहीं एफआईआर में रिया के भाई शौविक व परिवार का नाम भी लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X