स्कूल ने दी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, शेयर की RARE तस्वीरें- इमोशनल पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गए। अभी तक उनके करीबी और जानने वाले दुखी हैं। सुशांत के पटना स्कूल ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की, साथ ही स्कूल की तस्वीरें शेयर की। साथ ही स्कूल ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा। एक बार फिर सुशांत के स्कूल व बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें 10वीं तक सुशांत ने पटना और फिर दिल्ली से पढ़ाई की थी।
पटना के St Karen Hingh स्कूल ने श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा, मेरी कब्र पर खड़े होकर रोना नहीं, मैं वहां नहीं हूं, मैं वहां नहीं सोया हूं। मैं हजारों हवाओं में से एक हूं जो बह रही है। मैं सूरज की रोशनी मैं हूं जो चमक रही है। मैं पतझड़ की सुहानी बारिश हूं। जब तुम सुबह जागोगे, मैं आजाद ऊपर उड़ते पक्षियों के झुंड में नजर आऊंगा। मेरी कब्र पर मत खड़े और न ही रो। मैं वहां नहीं हूं, मैं नहीं मृत।
Recommended Video
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











