सुशांत सिंह राजपूत के स्कूल के दोस्त का इमोशनल पोस्ट- पढ़कर आँख में आंसू आ जाएंगे
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जिन परिस्थितियों में आत्महत्या की उसने सभी को झकझोर कर रख दिया है और इस समय सभी उसके जाने के दुख में हैं और एक सवाल सभी के जुबां पर है कि आखिर क्यों.. क्यों सुशांत हार मान गया, क्यों खुलकर किसी प्लेटफॉर्म पर बात नहीं की.. अगर किसी बात से परेशान था तो सुसाइड नोट में उसका जिक्र क्यों नहीं किया। उनके फैंस भी काफी मायूस से चेहरे के साथ उनके वापस आने की ना सच होने वाली आस लगाकर बैठे हैं।
लेकिन इस समय सुशांत सिंह राजपूत के एक बचपन के दोस्त जो कि स्कूल में उनके सात पढ़ता था.. उसका इमोशनल नोट वायरल हो रहा है। अतुल मिश्रा नाम के इस शख्स ने लिखा है कि.. "आशा है कि आप जहाँ भी हैं खुश हैं। जब भी मैंने आपके बारे में सोचा, मैंने कभी स्टार नहीं देखा। मैने उस लड़के को देखा जो कि परेशानियों को हंस के सहता था। आप एक शानदार दोस्त थे सुशांत।
सुशांत सिंह राजपूत और कोवि़ड 19 पर फरहान अख्तर की कविताएं- तेजी से हो रहीं हैं वायरल

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











