इसे कहते हैं Master Stroke..एक ट्वीट और दूसरा 'एक्टर' क्लीन बोल्ड!
सुशांत सिंह राजपूत पर निशाना साधते हुए रजत कपूर ने लिखा कि धोनी फिल्म में धोनी का किरदार निभाने वाले एक्टर से कहीं ज्यादा अच्छे धोनी हैं, इस पर सुशांत सिंह राजपूत ने बेहद सधा हुआ रिप्लाई किया।
सुशांत सिंह राजपूत हाल में ही धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभा कर छा गए। हर किसी ने उन्हें काफी पसंद किया। सबने माना कि महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत से बेहतर और कोई नहीं हो सकता था और बॉलीवुड में भी लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को काफी सराहा।
[एक और स्टार एक्टर ने की सगाई..वो भी Arrange Marriage..तस्वीरें]
लेकिन एक स्टार ऐसा भी है जिन्हें धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नहीं अच्छे लगे और उन्होंने ये कहने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। जी हां ये एक्टर हैं रजत कपूर लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने उनके Rude ट्वीट का जवाब बेहद शानदार अंदाज में दिए।

इसके जवाब में सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें रिप्लाई किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी स्किल पर काफी मेहनत की है और अगर उन्हें इंटरेस्ट आए तो एक फिल्म जरूर देखें।
इसके जवाब में रजत कपूर बस इतना ही कह पाए कि उन्होंने फिल्म में शानदार परफॉर्म किया और उनकेी फैन फॉलोइंग भी गजब की है।
सुशांत सिंह राजपूत यहां भी विनम्रता दिखाने से नहीं चुके और कहा कि वो लोग मेरे फैन नहीं है उन्हें बस अच्छी फिल्में देखना पसंद हैं और मेरी अच्छी फैन फॉलोइंग नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत ये कहना भी नहीं भूले कि रजत कपूर की कपूर एंड सन्स में काफी अच्छे लगे थे।
किसी भी स्टार की ये बातें उन्हें और भी बड़ा बनाती है। जब से धोनी फिल्म रिलीज हुई है हर कोई सुशांत सिंह राजपूत की तारीफ करते नहीं थक रहा। उन्होंने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है ये फिल्म देखकर हर कोई बोल रहा है।
उनके दर्शकों का वर्ग बहुत बड़ा है। टीवी के फैन्स के बाद अब बॉलीवुड के फैन्स। मतलब कि हर जगह लोग उन्हें पहचानते हैं। धोनी के बाद ये जलवा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।काई पो छे में भी उन्होंने दिखा दिया था कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं।
सुशांत सिंह राजपूत का कोई गॉडफादर नहीं था लेकिन उन्होंने अपने करियर का जो रोडमैप बनाया उस पर बिल्कुल सही तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। वो एक अच्छे एक्टर हैं, श्यामक डावर से उन्होंने डांस सीखा और लुक्स के बारे में तो क्या ही कहना ।


Click it and Unblock the Notifications


















