सुशांत सिंह राजपूत के पावना फार्महाउस पर NCB का छापा, ये चीज़ें हुईं बरामद
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला अब सुशांत रिया ड्रग्स मामले से जुड़ चुका है और इस केस की जांच कर रही NCB ने रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद उनके बयानों के आधार पर सुशांत सिंह राजपूत के पावना फार्महाउस पर छापा मारा। छापे में फार्महाउस से काफी दवाईयां, हुक्का और एश ट्रे बरामद की गई है।
ज़ी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, NCB को रिया और शौविक ने अपने बयानों में बताया कि सुशांत के इस फार्महाउस पर काफी ड्रग्स पार्टियां होती थीं जिनमें बड़े लोग शामिल होते थे।

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये सारी पार्टियां उस दौर में हुआ करती थीं जब रिया चक्रवर्ती के बयान के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे। वो इस दौरान steroids भी लेते थे।
गौरतलब है कि सैमुएल मिरांडा अपने बयान में ये कुबूल कर चुके हैं कि सुशांत का मूड ठीक करने के लिए रिया अकसर पार्टियों का आयोजन करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications