सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान का हुआ था रेप और मर्डर, ऑटोप्सी रिपोर्ट में कंफर्म -BJP MP नारायण राणे
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब नया मोड़ तब से आ गया है जब से उनके केस को उनकी मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड से जोड़ कर देखा जा रहा है। और अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने कुछ और बेहद संगीन खुलासे किए हैं।
Recommended Video
नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान का रेप और फिर मर्डर हुआ है।

नारायण राणे ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा है कि दिशा सालियान की ऑटोप्सी रिपोर्ट में साफ था कि उनके प्राईवेट पार्ट्स में चोट के निशान हैं। अब फिलहाल इस बात की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है कि नारायण राणे की ये बातें महज़ राजनीतिक स्टंट है या वाकई इनमें कोई सच्चाई है।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये दोनों ही केस आपस में कई कारणों से जुड़ चुके हैं। हालांकि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ इसका अंदाज़ा लगाना काफी मुश्किल है।
दिशा सालियान का परिवार पहले ही उनकी सुसाइड पर किसी तरह के संदेह से मना कर चुका है। दिशा की मां का कहना है कि वो सुशांत से केवल एक ही बार मिली थी। इस बात पर नारायण राणे का कहना है कि वो लोग इतने ताकतवर लोगों से कैसे लड़ेंगे। उन्हें समझाकर चुप करवा दिया गया है।
इस समय दिशा सालियान की मौत को लेकर काफी बातें सामने आ रही हैं जिनके पुख्ता सुबूत किसी के पास नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












