14 माले की बिल्डिंग से कूद गईं सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर, सोमवार रात निधन
बॉलीवुड के लिए ये साल अच्छा नहीं बीत रहा है और कोरोना के बाद लोग डिप्रेशन में आ चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री से आ रही सुसाइड की खबरों से लोग अभी भी सदमे में हैं और अब फिल्मीबीट को एक और दुखद समाचार आपको बताना पड़ रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान का 8 जून की रात मुंबई में निधन हो गया। उनके एक साथी उदय सिंह ने इस खबर की पुष्टि की।

माना जा रहा है कि दिशा सालियान अपने 14 माले की बिल्डिंग से कूद गईं और उन्होंने आत्महत्या कर ली। दिशा जनकलायन नगर, मालवानी में अपने बॉयफ्रेंड/मंगेतर के साथ रहती थीं।
पुलिस इस मामले को सुसाईड की तरह ले रही है लेकिन फिलहाल सुसाइड की पुष्टि नहीं की गई है। दिशा के माता पिता का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया है और उनके बॉयफ्रेंड का बयान जल्दी ही लिया जाएगा।
दिशा सालियान मुंबई के कई टैलेंट मैनेजमेंट फर्म के साथ काम करती थीं। वो सुशांत सिंह राजपूत का काम संभाल रही थीं और रिपोर्ट्स की मानें तो आजकल रिया चक्रवर्ती को रिपोर्ट करती थीं।
दिशा सालियान कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के लिए काम करती थीं। इससे पहले वो क्वान, मीडिया विंटेज और टाइम्स ग्रुप के साथ काम कर चुकी थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


Click it and Unblock the Notifications
