रिलीज होते ही तमिलरॉकर्स पर लीक हो गई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म- धड़ल्ले से हो रही है डाउनलोड
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा काफी समय से चर्चा में चल रही थी लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म 24 जुलाई को शाम 7.30 पर हॉटस्टार डिज्नी पर रिलीज कर दी गई थी। इस फिल्म में लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनेत्री संजना सांघी नजर आईं हैं जिन्होने काफी शानदार किरदार निभाया है और उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।
लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो निश्चित ही काफी चौकाने वाली है क्योंकि ये फिल्म रिलीज होते ही एक पाइरेसी वेबसाइट पर लीक हो गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स की जहां पर इस फिल्म को रिलीज होते ही लीक कर दिया है।
Recommended Video

जाहिर है कि इससे हॉटस्टार डिज्नी को एक बड़ा झटका लगेगा और सुशांत के फैंस को भी काफी बुरा लगा होगा। लीक की खबर सामने आते ही लोग इसको धड़ल्ले से डाउनलो़ड कर रहे हैं और पाइरेसी के जरिए फिल्म देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











