Video: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर टूट गईं आखिरी को स्टार संजना सांघी
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी को स्टार संजना सांघी उनकी मौत की खबर सुनकर टूट चुकी हैं। संजना ने एक वीडियो मेसेज के ज़रिए सुशांत को याद किया। संजना ने इस मेसेज में कहा - आपने थोड़े ही दिनों में मुझे इतना कुछ दिया कि मैं वो हमेशा सहेज कर रखूंगी और हमेशा आपकी आभारी रहूंगी।
आपने बताया था कि जिस किताब पर हमारी फिल्म आधारित है उसकी कुछ बेस्ट लाइनें बताई थीं। जब भी हम सेट पर खाली होते थे तो एक दूसरे के ये लाइनें बोलते थे। मैं उस हर इंसान के प्रति आभारी हूं जिन्हें लगता है कि सुशांत एक बेहतरीन कलाकार थे।

सबके प्रेम और सहानुभूति के लिए मैं आभारी हूं। मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं। बस इतना कह सकती हूं कि मैं आपसे वादा करती हूं कि जो भी वादे मैंने आपसे किए हैं वो सब पूरा करूंगी।
View this post on InstagramA post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96) on
जो हम दुनिया और समाज के लिए करना चाहते थे, आपके जो बेहतरीन आईडिया हैं, मैं वादा करती हूं कि वो पूरे होंगे। आपने जो ज़िंदगी जी है वो शानदार थी। काश आप ये ना करते।
सुशांत के बाकी को स्टार्स ने भी उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखे हैं -
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications