..................... काई पो छे के 8 साल - अभिषेक कपूर, राजकुमार राव ने किया सुशांत को याद | Sushant Singh Rajput's Kai Po Che turns 8, Rajkummar Rao, Abhishek Kapoor remember - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की काई पो छे के आठ साल - राजकुमार राव, अभिषेक कपूर, अमृता पुरी ने किया याद

सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, अमित साध स्टारर काई पो छे की रिलीज़ को 8 साल पूरे हो चुके हैं। अभिषेक कपूर की ये फिल्म फैन्स को बेहद पसंद थी। लेकिन इस फिल्म को याद करते हुए फिल्म की पूरी टीम भावुक हो गई।

निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए लिखा - एक नई फिल्म को शुरू करने का रोमांच हमेशा याद रहता है। एक उत्साहित फिल्म। लेकिन साथ ही अपने ताज के नगीने को खोने का दुख और भी ज़्यादा बढ़ जाता है।

sushant-singh-rajput-s-kai-po-che-turns-8-rajkummar-rao-abhishek-kapoor-remember

वहीं राजकुमार राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा - जैसे लगता है कि कल की ही बात थी जब सुशांत, मैंने और अमित ने ये सफर शुरू किया था। सुशांत को बहुत ही ज़्यादा मिस करूंगा। वहीं अमित साध ने भी इस स्टोरी को वापस शेयर करते हुए लिखा - कुछ ऐसा जो ज़िंदगी भर साथ रहेगा और खालीपन दुख देगा।


वहीं अमृता पुरी ने फिल्म से जुड़ी यादें शेयर करते हुए लिखा कि उनकी मां की कॉलर ट्यून में आज भी काई पो छे का म्यूज़िक है। अमृता ने सुशांत को याद करते हुए लिखा - आप हमारी यादों में हमेशा रहेंगे।

डेब्यू फिल्म की कहानी

डेब्यू फिल्म की कहानी

सुशांत सिंह राजपूत ने अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो छे के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। दिलचस्प ये है कि अभिषेक, सुशांत को एकता के ज़रिए ही जानते हैं। क्योंकि रिश्ते में अभिषेक कपूर एकता कपूर के भाई लगते हैं।

एकता का भरोसा

एकता का भरोसा

एकता कपूर ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि कैसे उन्होंने एक चैनल से सुशांत के लिए स्टैंड लिया था। एकता कपूर उन लोगों में हैं जिन्हें स्टार की पहचान है। और वाकई सुशांत पर उनका भरोसा सच साबित हुआ था और वो बॉलीवुड के इस जेनरेशन के सबसे बड़े सितारों में से एक थे।

सुशांत की कास्टिंग

सुशांत की कास्टिंग

पवित्र रिशता की कास्टिंग के दौरान एकता कपूर को ज़ी के क्रिएटिव ने कहा था कि सुशांत मानव के किरदार के लिए सही नहीं थे। एकता ने जवाब में कहा था कि सुशांत की हंसी करोड़ों लोगों के दिल पर राज करेगी और ऐसा ही हुआ।

पवित्र रिश्ता से स्टारडम

पवित्र रिश्ता से स्टारडम

पवित्र रिश्ता के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने स्टारडम का स्वाद पहली बार चखा था। इस सीरियल ने सुशांत को टीवी इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा बना दिया था।

अंकिता का मिला साथ

अंकिता का मिला साथ

इस सीरियल के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की ज़िंदगी में अंकिता लोखेंडे आई थीं। दोनों करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में थे और उनकी जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद थी।

सेकंड लीड से शुरूआत

सेकंड लीड से शुरूआत

टीवी इंडस्ट्री में भी सुशांत सिंह राजपूत की शुरूआत सेकंड लीड के साथ हुई थी। वो किस देस में है मेरा दिल नाम के सीरियल में हर्षद चोपड़ा के भाई के किरदार में दिखाई देंगे।

मेहर विज के अपोज़िट

मेहर विज के अपोज़िट

किस देस में है मेरा दिल में सुशांत सिंह राजपूत मेहर विज के अपोज़िट दिखाई दिए थे। सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत ने लोगों का दिल जीता था।

युवाओं की धड़कन

युवाओं की धड़कन

अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ और मानव के सीधे सादे किरदार के साथ लोगों का दिल जीत लिया था।

लगातार सफलता की सीढ़ियां

लगातार सफलता की सीढ़ियां

टीवी से फिल्मों की तरफ बढ़े सुशांत ने बेहद तेज़ी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और धीरे धीरे हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल हो गया था।

छोड़ दिया साथ

छोड़ दिया साथ

लेकिन अपने सारे सपनों का साथ छोड़कर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया से अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X