5 फीट 10 इंच थी सुशांत की हाइट, इस तरह मौत असंभव, मुंबई पुलिस ने सुलझाई निधन की थ्योरी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फैन्स ना तो ये बात मानना चाह रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड कर लिया और ना ही इस बात को खत्म करने देना चाहते हैं। इसलिए फैन्स ने लगातार सुशांत की आत्महत्या के तरीके पर सवाल उठाए और इसमें से एक प्रश्न काफी वायरल हुआ था।
ये प्रश्न था सुशांत की हाइट और बिस्तर से सीलिंग फैन की हाइट। दरअसल, सुशांत के कमरे में बिस्तर पर स्टूल या कुर्सी जैसी कोई चीज़ नहीं मिली थी।

ऐसे में फैन्स का सवाल था कि जो आदमी आराम से बिस्तर पर खड़े होकर फंदा बना सकता है वो उस फंदे पर झूल नहीं पाएगा। अब पुलिस जैसे जैसे इस केस को बंद करने के करीब है, वैसे वैसे जांच के खुलासे हो रहे हैं और अब इस प्रश्न का भी जवाब मिल चुका है।
आज तक की एक रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत की हाइट थी 5 फीट 10 इंच और बिस्तर से पंखे की हाइट थी 5 फीट 11 इंच। यानि कि एक इंच का फासला। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण, पंखा, ना ही कमरे के बीचों बीच था और ना ही बिस्तर के।
इसलिए सुशांत ने फंदा तो बिस्तर पर खड़े होकर बनाया लेकिन फिर वो उस तरफ झूल गए जिधर बिस्तर का सहारा नहीं था। ज़मीन से पंखे की दूरी 8 फीट 1 इंच थी। और फिर दम घुटने से सुशांत की मौत हो गई।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












