सुशांत सिंह राजपूत पर बढ़ी 1416 प्रतिशत की सर्च उछाल, सबको चाहिए एक ही जवाब
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दिन में करीब 12.30 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। इसके बाद से उनके नाम की सर्च में दो दिनों में 1416 प्रतिशत उछाल आ चुका है। लोग उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी खबरों की सर्च में ऑनलाइन 14 तारीख को करीब 1416 प्रतिशत बढ़त दिखी। वहीं ट्विटर पर भी वो तीन दिन से ट्रेंड कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो 15 और 16 जून को #SushantSinghRajput, #GoneTooSoon, #ripsushant जैसे हैशटैग सबसे ऊपर ट्रेंड करते रहे। 14 जून को सुशांत के नाम पर करीब 1 लाख से ऊपर ट्वीट किए गए।
वहीं 15 और 16 तारीख को भी सुशांत सबसे ऊपर ट्रेंड करते रहे। जहां सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह से जाना हर किसी को सदमा दे गया वहीं दूसरी तरफ लोगों ने उनके बारे में काफी कुछ जानने की कोशिश की जो कि सर्च में काफी ऊपर दिखा।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











