सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी गिरफ्तार, एनसीबी कर रही थी जांच!
ड्रग्स मामले को लेकर काफी समय से इंडस्ट्री में हाहाकार मची हुई है और सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने कई लोगों को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया था। हालांकि सुशांत ने सुसाइड क्यों किया ये अभी तक राज है लेकिन ड्रग्स का एक एंगल हमेशा से चर्चा में रह है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। पता चला है कि.. सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और अभिनेता सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के काफी करीबियों में से एक है और इसी ने सुशांत की मौत के बाद पहले देखा था। सिद्धार्थ ने ही पुलिस को सुशांत की मौत की सूचना दी थी। गौरतलब है कि सिद्धार्थ को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है और इससे पहले भी कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत की आत्महत्या की जांच कर रही टीम ने छानबीन के बाद ऐसा किया है। बता दें कि सिद्धार्थ से पहले भी एनसीबी कई पहलुओं पर बात कर चुकी है और कई बार उसको छोड़ा गया है।
सिद्धार्थ पिठानी के कई करीबी भी कई बार पूछताछ के लिए बुलाए गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो उन्होने 14 जून 2020 को सुसाइड कर लिया था।
इसके बाद से लगातार उनको लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते रहे हैँ। इसके अलावा उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी कानून का शिकंजा कसा था और वो जेल गईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications