सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने शेयर की पानी से अनदेखी तस्वीर - आदित्य चोपड़ा के साथ अति विवादित फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे विवादित फिल्म वो थी जो कभी बनी ही नहीं। फिल्म का नाम था पानी जिसे यशराज फिल्म्स बनाने वाली थी और शेखर कपूर डायरेक्ट करने वाले थे। सुशांत इस फिल्म से बहुत ज़्यादा जुड़ चुके थे। अब सुशांत के एक दोस्त ने पानी की तैयारी के दौरान की सुशांत की एक तस्वीर शेयर की।

ये तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - ये तस्वीर 2013 की है। उस दौरान, सुशांत, अपनी फिल्म पानी की तैयारी कर रहा था। वो इस फिल्म से इतना जुड़ा हुआ था कि ये तस्वीर एक साल तक उसका वॉलपेपर थी।

sushant-singh-rajput-s-friend-shares-his-unseen-picture-from-the-controversial-yashraj-film-paani

गौरतलब है कि शेखर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं जानता हूं कि तुम इतने दुखी किसकी वजह से थे और किन लोगों की वजह से तुम परेशान थे।

उनके ट्वीट के बाद लोगों ने शेखर कपूर से खुलकर नाम लेने को कहा लेकिन शेखर कपूर ने साफ कहा था कि ये किसी के नाम लेने का समय नहीं है बल्कि ये पूरे सिस्टम की ही गलती है।

पानी को लेकर था सारा मसला

पानी को लेकर था सारा मसला

दरअसल, आदित्य चोपड़ा शेखर कपूर की ये फिल्म प्रोड्यूस करने वाले थे और फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत थे।इस फिल्म के लिए सुशांत कई प्रोजेक्ट छोड़ते गए लेकिन अंत में खुद आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म से पल्ला झाड़ लिया जिससे सुशांत काफी दुखी थे।

शेखर कपूर की गलती

शेखर कपूर की गलती

आदित्य चोपड़ा की तरफ की कहानी की मानें तो दरअसल, शेखर कपूर ने पानी को लेकर सिर्फ और सिर्फ बातें की थीं। कई सालों से वो ये प्रोजेक्ट डिसकस तो करते थे लेकिन ये प्रोजेक्ट कभी पन्नों पर उतरा ही नहीं।

पानी की असली स्क्रिप्ट

पानी की असली स्क्रिप्ट

आदित्य चोपड़ा ने कई बार शेखर कपूर से पानी की स्क्रिप्ट मांगी लेकिन पानी की स्क्रिप्ट कभी तैयार ही नहीं हुई। वहीं यशराज फिल्म्स अपने काम को लेकर हमेशा पक्की रहती है। ऐसे में बिना स्क्रिप्ट के किसी भी फिल्म पर काम कैसे शुरू हो सकता था?

बढ़ चुका था बजट

बढ़ चुका था बजट

धीरे धीरे जब शेखऱ कपूर ने पानी का फाईनल प्रपोज़ल आदित्य चोपड़ा के सामने रखा तो उस फिल्म का बजट बहुत ज़्यादा था। आदित्य और शेखर कपूर के बीच पानी के बजट को लेकर बात हमेशा साफ थी। आदित्य ने पानी के लिए इतने बजट का वादा किया ही नहीं था जितना शेखर का प्लान था।

स्टारडम और फिल्म

स्टारडम और फिल्म

पानी को लेकर आदित्य चोपड़ा ने एकदम साफ गणित शेखर कपूर के सामने रखा। उनका साफ कहना था कि इतने बड़े बजट की फिल्म वो सुशांत के लिए नहीं दे सकते। सुशांत जैसा स्टार इतने बड़े बजट की फिल्म का भार अपने कंधों पर नहीं उठा सकता।

बजट में आएंगे शाहरूख खान

बजट में आएंगे शाहरूख खान

आदित्य चोपड़ा ने साथ ही शेखर कपूर को ये भी समझाने की कोशिश की थी कि जो बजट वो पानी के लिए मांग रहे हैं वो बजट किसी शाहरूख खान की फिल्म का है। अगर इस बजट पर पानी बनानी है तो फिर उसके लिए शाहरूख खान के स्तर का हीरो चाहिए।

साइंस फिक्शन फिल्म पानी

साइंस फिक्शन फिल्म पानी

शेखर कपूर की पानी एक साइंस फिक्शन फिल्म थी इसलिए सुशांत की इस फिल्म में बहुत ज़्यादा दिलचस्पी थी। यही कारण था कि शेखर कपूर के साथ साथ सुशांत भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे।

छोड़ते गए थे प्रोजेक्ट

छोड़ते गए थे प्रोजेक्ट

सुशांत सिंह राजपूत, पानी को लेकर इतने ज़्यादा उत्साहित थे कि वो किसी भी कीमत पर ये फिल्म करना चाहते थे। यही कारण था कि इस फिल्म के लिए वो कुछ और अच्छे और ज़रूरी प्रोजेक्ट्स छोड़ते चले गए थे।

छोड़ दी थी पानी

छोड़ दी थी पानी

आखिरकार आदित्य चोपड़ा और शेखर कपूर के बीच पानी के बजट को लेकर कोई सुलह नहीं हो पाई और आदित्य चोपड़ा ने आखिरकार तय किया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ ये फिल्म नहीं बना सकते हैं। उन्होंने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया।

जल्दी बनेगी पानी

जल्दी बनेगी पानी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अब शेखर कपूर पानी को अमली जामा पहनाना चाहते हैं। देखना है कि उनका ये कदम केवल भावनाओं में किया गया एक एलान है या वाकई, पानी दर्शकों तक पहुंच पाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X